मथुरा। थाना गोविंदनगर अंतर्गत रानी मंडी में अपनी ससुराल आये पति ने पत्नी व सास के साथ मारपीट की। इस दौरान विरोध करने पर पत्नी के चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर चालान किया है। मंगलवार को रानी की मंडी निवासी पप्पू ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर को उसके दामाद दीपक निवासी सूरदास कालोनी, त्रिपत कालोनी, थाना पल्ला, फरीदाबाद घर पर था। उसने उसकी पत्नी व बेटी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसने बेटी पूनम को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे उपचार को भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।