Saturday, April 12, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़संजय गौर व प्रभु दयाल सैनी के शासकीय अधिवक्ता सिविल बनने पर...

संजय गौर व प्रभु दयाल सैनी के शासकीय अधिवक्ता सिविल बनने पर स्वागत किया।

 

सदर बाज़ार निवासी संजय गौर एडवोकेट को जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल मथुरा जनपद व एडवोकेट प्रभु दयाल सैनी, विजेंद्र वैदिक , चंद्रभान जी को सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मथुरा जनपद घोषित होने पर स्थानीय स्वयंसेवको व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सदर निवासी संजय गोविल , अलोक मंगला , मनोज दीक्षित, तपेश भारद्वाज, डॉ रूपेश सक्सेना, त्रिलोकी नाथ अग्रवाल, प्रभात जैन , पप्पू यादव,कमल , विकास पाराशर एडवोकेट द्वारा सभी अधिवक्ता बंधुओ का माला पटुका पहना कर स्वागत किया गया व मिष्ठान खिलाकर नव नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की गई।
लोगो को नव नियुक्त शासकीय अधिवक्ताओ से यही उम्मीद है कि वह जनता को न्याय दिलाने में मददगार साबित होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments