Sunday, September 8, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)प्रभु श्री राम के जन्माभिषेक का वीडियोः लाॅकडाउन में ऐसे मनाई श्रीराम...

प्रभु श्री राम के जन्माभिषेक का वीडियोः लाॅकडाउन में ऐसे मनाई श्रीराम नवमी

रामनवमी पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में लॉकडाउन के कारण प्रमुख मंदिरों के पट बंद हैं। ऐसे में भक्तों ने भगवान के दर्शन ऑनलाइन किए। कुछ मंदिरों ने रामनवमी पूजन का लाइव प्रसारण किया। इसके बाद लोगों ने घरों में विधि-विधान के साथ भगवान की आराधना की। देहात क्षेत्रों में कन्याओं को भोज कराया गया।
शहर के घीया मंडी क्षेत्र में स्थित श्रीराम मंदिर में सेवायतों ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम का अभिषेक किया। लॉकडाउन के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया। उधर, गोपालपुरा स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़े पड़े। सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंच गई।
इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को एक-एक कर मंदिर में प्रवेश दिया गया। देहात क्षेत्रों में नवरात्रि का व्रत रहने वालों ने कन्याओं को भोज कराया, जबकि शहर में कन्याएं न मिल पाने के कारण महिलाओं ने गरीब और जरूरतमंदों को प्रसाद बांटा।
रामनवमी से ठाकुर श्री द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तित हो गया है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट के अनुसार रामनवमी के दिन से विश्व प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश जी महाराज के दर्शन के समय में परिवर्तन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस परिवर्तन में सुबह के दर्शनों के समय में कोई बदलाव नहीं होता है। सुबह की चारों झांकी यथा समय पर ही होंगी। लेकिन सायंकाल की झांकियों के समय में परिवर्तन किया जाता है। सायंकाल उत्थापन के दर्शन 4 बजे से 4.20 तक तथा भोग के दर्शन 4.45 बजे से 5.05 तक होंगे।
संध्या आरती के दर्शन 5.20 बजे से 5.40 तक और शयन के दर्शन 6.30 बजे से 7.30 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण बाहरी लोगों को अभी अपने आराध्य के दर्शन सुलभ नहीं हो सकेंगे। मंदिर के अंदर ही अंदर पूजन का क्रम जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments