Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़डिवाइडर तोड़कर दो कारों के बीच हुई भिड़ंत, एक कार चालक की...

डिवाइडर तोड़कर दो कारों के बीच हुई भिड़ंत, एक कार चालक की मौत

  • मृतक की कार में पुलिस को मिला 5 लाख रुपए कैश, लैपटॉप
  • पुलिस घटना का कारण पता करने में जुटी

डिवाइडर तोड़कर दो कारों के बीच हुई भिड़ंत, एक कार चालक की मौत
नौहझील। यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार दोपहर को दो कारों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें एक कार चालक की मौत हो गई। दूसरे कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों को अस्पताल भेजा है। मृतक की कार से पुलिस को 5 लाख रुपए का कैश भी मिला है।
शनिवार दोपहर को यमुना एक्सप्रेस- वे पर आगरा से नोएडा की ओर तेज रफ्तार से जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लाइन पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दूसरे कार चालक को बचने का समय नहीं नहीं सका। घटना के बाद अन्य वाहनों की गति थम गई। कुछ समय के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम के हालात बन गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आगरा से नोएडा की ओर तेज गति से आई कार के चालक की कानपुर निवासी नितिन गुप्ता पुत्र तपेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कार चालक को पुलिस ने पोस्टामार्टम के लिए भेजा है। कार की छानबीन करने पर उसमें 5 लाख रुपए कैश से भरा एक बैग और एक लैपटॉप मिला है। वहीं, घायलों को निकट के अस्पताल में भेजा है। घटना स्थल पर सीओ मांट रविकांत पाराशर ने भी जायजा लिया।
इंस्पेक्टर नौहझील राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल की स्थित से पता चल रहा है कि कार की रफ्तार अधिक थी। स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments