Wednesday, April 9, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़होलीगेट पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

होलीगेट पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

मथुरा। बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढती महंगाई को लेकर होलीगेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम को विरोध प्रदर्शन थाली और ताली बजाकर किया। कांग्रेसियों ने यह प्रदर्शन पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की के आह्वान पर कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी के आव्हान पर किया।
कांग्रेस पार्टी की एक मुहिम थाली बजाओ- ताली बजाओ मुहिम के तहत होलीगेट पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता एकत्र हुए और केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस पार्टी के युवा नेता विक्रम बाल्मीकि ने बताया कि पार्टी के आह्वान पर बढती बेरोजगारी, महंगाई, और तेजी से बढती आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदर्शन किया गया है। पार्टी कार्यकर्ता इस तरह के प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments