Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़जाम खुलवाने को पुलिस और गांववासियों के बीच भिड़ंत, खुला जाम

जाम खुलवाने को पुलिस और गांववासियों के बीच भिड़ंत, खुला जाम

 

– पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खुलवाया जाम
– 20 से अधिक गांववासियों को लिया हिरासत में

बरसाना। बरसाना-गोवर्धन मार्ग स्थित जरेला चौराहा पर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस और आक्रोशित गांववासियों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच काफी खींचतान के बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। करीब 30 घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। इस मामले में पुलिस ने 20 गांवासियों को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल मंगलवार प्रात: करीब 7 बजे बरसाना-गोवर्धन मार्ग स्थित जरेला चौराहा पर जेनर्म की बस अनियंत्रित हो गई। बस ने एक ही परिवार के चार लोंगों को रौंद दिया। एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। जाम लगने पर मौके पर पहुंचे बरसाना एसडीएम राहुल यादव, एसपी ग्रामीण श्रीश चन्द्, सीओ गोवर्धन जितेन्द्र कुमार और बरसाना, गोवर्धन, कोसी और छाता थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को काफी शांत करने और जाम खोलने के लिए समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासनिक आला अधिकारी को मौके पर बुलाने और न्याय की मांग करने लगे और जाम नहीं खोला। इस बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हो गई। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते जाम खुलवाया और वहां 20 ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments