Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़हिंदी दिवस: जिला न्यायालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयाजित हुई

हिंदी दिवस: जिला न्यायालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयाजित हुई

 

– प्रतियोगिताओं में न्यायिक अधिकारियोँ और कर्मचारियों ने लिया भाग
– जिला न्यायाधीश ने सभी विजेताओं ने प्रदान किए प्रशस्तिपत्र

मथुरा। हिंदी दिवस पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला न्यायालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी का अधिक से अधिक व्यापक प्रचार प्रसार करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्रधिकरण की अध्यक्ष साधना रानी (ठाकुर) ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने हिंदी को हमारे व्यक्तित्व का अभिन्न अंग बताया और समस्त न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने के लिए मार्गदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दीक्षा श्री ने हिंदी के इतिहास तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिंदी लेखकों व कवियों के योगदान के बारे में बताया और सबसे अपील की है कि वह अपनी मातृभाषा हिंदी के महत्व को अपनी अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं।
न्यायिक अधिकारियों के बीच दोहों का मय भावार्थ सस्वर पाठ प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान अपर जिला जज विपिन कुमार, द्वितीय स्थान अपर जिला जज राम इच्छुक यादव व हरविंदर सिंह तथा तृतीय स्थान अपर जिला जज अमर सिंह को प्राप्त हुआ।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपर जिला जज संजय कुमार यादव, द्वितीय स्थान अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) ग्राम न्यायालय मांट सुमित कुमार तथा तृतीय स्थान अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) निहारिका पांडेय को प्राप्त हुआ।
तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के मध्य निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अशोक सक्सेना, द्वितीय स्थान पुष्पेंद्र, तृतीय स्थान रूबी सक्सेना को प्राप्त हुआ तथा सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीरज पांडेय, द्वितीय स्थान अशोक सक्सेना, तृतीय स्थान रंजीत कुमार कटियार को प्राप्त हुआ।
चतुर्थ श्रेणी न्यायिक कर्मचारियों के मध्य निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंद्रपाल, द्वितीय स्थान रणजीत कुमार, तृतीय स्थान यशपाल सिंह को प्राप्त हुआ तथा सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैंसी गुप्ता, द्वितीय स्थान अरविंद कुमार, तृतीय स्थान मीनेश कुमारी को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला न्यायाधीश साधना रानी (ठाकुर) ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दीक्षा श्री द्वारा सभी न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण का राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments