Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कानपुर से लेकर थाइलैंड तक विकास दुबे और गुर्गों की अवैध संपत्तियों...

कानपुर से लेकर थाइलैंड तक विकास दुबे और गुर्गों की अवैध संपत्तियों की होगी जांच, ईडी ने किया केस दर्ज

 

नई दिल्ली। केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने यूपी के गैंगस्टर रहे विकास दुबे से संबंधित कई लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। ईडी ने यूपी पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर को आधार बनाते हुए उस मामले की तफ्तीश की जाएगी। जिसमें विकास दुबे सहित उसके कई गुर्गों पर अवैध संपत्तियों बनाने का आरोप है।
हालांकि 10 जुलाई को यूपी पुलिस की कार्रवाई में विकास दुबे की मौत हो गई थी। लेकिन उस वक्त से ही जांच एजेंसियां काफी सक्रिय है। इस मामले में विकास दुबे की कई अवैध संपत्ति जांच एजेंसी के रडार पर आ गई है। इसके अलावा विकास दुबे के साथ रहे कई बड़े कारोबारी, ठेकेदार सहित सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अब जांच एजेंसी के रडार पर हैं। जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
ईडी के सूत्रों की मानें तो आरोपियों की लिस्ट में दिनेश तिवारी, शिवम दुबे, अनुराग दुबे, संजय दुबे सहित करीब तीन दर्जन से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ ईडी ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। ईडी की लखनऊ ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। तफ्तीश से जुड़ी तमाम रिपोर्ट दिल्ली मुख्यालय से साझा की जा रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments