Thursday, April 17, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़सांप ने सोने के दौरान दो सगे भाइयों को डंसा, हालत नाजुक

सांप ने सोने के दौरान दो सगे भाइयों को डंसा, हालत नाजुक

 

राजेश सोलंकी की रिपोर्ट
बरसाना। मानपुर गांव में रविवार सुबह घर में सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने डंस लिया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने आगरा के लिए रैफर कर दिया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
रविवार सुबह करीब चार बजे दो अपने घर के एक कमरे में बैड पर दोनों भाई अर्जुन (12 वर्ष) गौरव (15 वर्ष) सो रहे थे। तभी एक जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में दोनों किशोरों को परिजन निकट के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उपचार करने से इनकार दिया। इस पर परिजन दोनों किशोरों को अचेतावस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां भी चिकित्सकों ने बच्चों की हालत नाजुक देख आगरा के लिए रैफर कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
घायल बच्चों के पिता गोविंद राम ने बताया कि अर्जुन और गौरव दोनों सगे भाई सो रहे थे। तभी एक जहरीला सांप बेड पर आ गया और दोनों भाइयों को डंस लिया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments