Wednesday, April 23, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़कोविड-19 का पालन करते हुए मनायी जायेगी गांधी जयन्ती

कोविड-19 का पालन करते हुए मनायी जायेगी गांधी जयन्ती

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151वें जन्यती समारोह को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जारी किये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गांधी जयन्ती मनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। सभी कार्यालय, विद्यालय और दूसरीं संस्थाओं में प्रातः नो बजे गांधी जी चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जायेगा।
तत्पश्चात गांधी जी के जीवन, संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा। विशेष रूप से निर्बल एवं कमजोर कल्याण संबंधी, अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावतात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के संबंध में उनके विचारों का संक्षिप्त परिचय दिया जायेगा। स्कूल व काॅलेजों में गांधीवादी जीवन दृष्टि का प्रचार तथा गांधी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगितायें एवं गोष्ठी आॅनलाइन आयोजित की जायेंगी, जिसमें जातिगत, भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में समता और समरसता लाने पर बल दिया जायेगा।
मानवाधिकारों की सुरक्षा तथा निर्बलों के उत्पीड़न को समाप्त करने और सामाजिक न्याय की अवधारणा एवं उसकी आवश्यकता की पूर्ति हेतु शासन की प्रतिबद्धता से जनसाधारण को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उन्नति के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा बताये गये मार्ग का अनुकरण करने, बालिका शिक्षा प्रसार, दहेज प्रथा की समाप्ति तथा महिलाओं को आर्थिक समाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने और सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनसामान्य, विशेष कर महिलाओं को जानकारी कराने हेतु प्रभावी अभियान चलाया जायेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक क्राइम राधेश्याम के साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments