Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़प्राचीन दीर्घ विष्णु मंदिर में 14 अक्टूबर को मनेगा पाटोत्सव

प्राचीन दीर्घ विष्णु मंदिर में 14 अक्टूबर को मनेगा पाटोत्सव

मथुरा। दीर्घ विष्णु मंदिर में 14 अक्टूबर बुधवार को भगवान श्री दीर्घ विष्णु का पाटोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के मध्य मनाया जाएगा। इसमें भगवान दीर्घ विष्णु का शंखध्वनि के मध्य पंचामृत से अभिषेक होगा। मंदिर के महंत एवं पदाधिकारियों द्वारा पाटोत्सव की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं।

मंदिर के महंत कांता नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार प्रातः 8 बजे से विधि विधान से पुरुसूक्त एवं श्री सूक्त के साथ वैदिक विद्वानों द्वारा श्री विग्रह का पंचामृत दूध, दही, शहद, घृत, शक्खर से अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताय कि मंदिर में शाम 4 बजे से श्रृंगार दर्शन होंगे। शाम 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर में होने वाले पाटोत्सव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और भक्तों ने बैठक की। इस बैठक में श्री दीर्घ विष्णु सेवा संस्थान के संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, आचार्य देवदत्त शास्त्री, पार्षद मूलचंद गर्ग्र, रामदास चतुर्वेदी, बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी, कमलकांत शर्मा, जितेंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments