Wednesday, April 23, 2025
Homeन्यूज़देशों में तनाव के बीच नेपाल से रिक्शे से यूपी पहुंचा दूल्हा,...

देशों में तनाव के बीच नेपाल से रिक्शे से यूपी पहुंचा दूल्हा, निकाह कर ले गया दुल्हन

बहराइच। भारत-नेपाल के बीच भले ही विवाद हो लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध कितने मजबूत हैं इसका उदाहरण गत शनिवार को देखने को मिला। एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए रिक्शे से भारत पहुंचा। कोरोना के बाद से ही भारत-नेपाल सीमा सील होने से वाहन नहीं चल रहे हैं। ऐसे में रिक्शे पर पहुंचे दूल्हे की चर्चा बहराइच में हर ओर हो रही है। सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल हो रही है।
शनिवार को नेपाल के रफीक का निकाह उत्तर प्रदेश के बहराइच के रुपईडीहा में रहने वाली एक लड़की से होना था। रफीक ने बताया कि कई दिनों से साधन की तलाश कर रहा था पर कोई साधन नहीं मिला। निकाह टालना उचित नहीं था इसलिए मैंने सोचा कि जाना है तो जाना है। मैं रिक्शा लेकर चल दिया। खुशी हूं कि निकाह हो गया। रिक्शे से ही अपनी दुल्हन को लेकर जा रहा हूं।
आपको दें कि नेपाल देश का भारत से रोटी-बेटी का संबंध है और दोनों देश में रहने वाले लोगों की रिश्तेदारियां हैं। लेकिन लॉकडाउन होने के बाद दोनों देशों की सीमाएं भी सील हैं, जिससे आवागमन बंद है। बताया जा रहा है कि दुल्हा-दुल्हन को बीएसएफ ने बॉर्डर पार कराया। बॉर्डर बंद होने की वजह से दोनों देश में रहने वाले स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस बीच नेपाल के स्थानीय लोग भी नेपाल सरकार से लगातार भारत से लगी सीमा को खोलने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments