Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, फायरिंग...

चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, फायरिंग से मची भगदड़

सीतामढी। बिहार विधानसभा चुनाव में शिवहर विधानसभा क्षेत्र के जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने समर्थकों के साथ प्रचार कर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हत्याकांड में 10 से 15 की संख्या में हमलावर थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 24 राउंड फायरिंग की गई।

मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार प्रत्याशी नारायण सिंह हथसार गांव में चुनाव को लेकर जनसंपर्क कर लौट रहे थे। इसी बीच पट-पट की आवाज आयी। मार दो मार दो .. की आवाज आयी। गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गयी। लोग अनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहीं जख्मी बॉडीगार्ड और प्रत्याशी नारायण सिंह के रिश्ते में भतीजा अभय सिंह ने बताया कि शोर शराबा और हंगामे के बीच नेता जी नारायण सिंह के कराहने की आवाज आयी। अभय सिंह के हाथ में भी गोली लगी है। गोली से श्रीनारायण सिंह समेत चार लोग घायल हो गये। जिसमें नारायण सिंह व संतोष कुमार की मौत हो गयी। वहीं आलोक रंजन और अभय सिंह जख्मी हो गये। चिकित्स डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि नारायण सिंह को चार गोली लगी थी। एक सीने में व तीन पीठ में। वहीं संतोष को एक गोली लगी थी। जख्मी आलोक के पेट में गोली लगी है और अभय के हाथ में गोली लगी है।
जख्मी नारायण सिंह व अन्य को सीतामढ़ी लाने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस चौकस हो गयी। एसपी अनिल कुमार समेत नगर, मेहसौल, पुनौरा थाना की पुलिस शहर के रिंगबांध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचा। अस्पताल में एकत्रित भीड़ को कंट्रोल किया। फिर इसके बाद रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments