विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में 24 साल का एक युवक अपने दो पत्नियों के साथ सेक्स की लाइव स्ट्रीमिंग करके लोगों को लाइव शो दिखाता था। इस तरह वह लाखों रुपए की कमाई कर चुका। कई मोबाइल ऐप्स से लाइव करने का राज खुलने पर युवक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने उस पर रेप, निजता का उल्लंघन जैसे आरोप लगाए हैं।
पत्नी द्वारा केस दर्ज कराने के बाद खुले राज से पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी पति से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह 10 क्लास तक पढ़ा है, लेकिन तकनीक की अच्छी समझ रखता है। वह कई डेटिंग ऐप्स पर एक्टिव था और इन ऐप्स के जरिए पैसे रिडीम करना जानता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने ऐप्स पर एक डीपी लगाई थी, जो भी इसे लाइक करता था उसे मेन्यू के साथ एक मैसेज भेजा जाता था। डेमो के लिए 100 रुपए लेता था और अलग-अलग क्लिप के लिए 500,700 से लेकर 1000 रुपए तक चार्ज किया जाता था। फेसलेस और चेहरा दिखाते हुए लाइव स्ट्रीमिंग के लिए चार्ज अलग था। उसकी कमाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 28 अगस्त को खोले गए उसके एक बैंक अकाउंट में 6 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम मानते हैं कि वह प्रतिदिन 3 से 4 हजार रुपए की कमाई कर रहा था।
जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहली पत्नी बेंगलुरु से है। वह सात महीने की गर्भवती है। उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। आरोपी की दूसरी पत्नी उत्तर प्रदेश से है और आध्यात्मिक प्रवृत्ति की है। वह एक धार्मिक गुरु की अनुयायी है और आरोपी ने खुद को उसी गुरु का अनुयायी बताकर अपने जाल में फंसा लिया। कुछ दिनों की दोस्ती के बाद उन्होंने मंदिर में शादी कर ली थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहली पत्नी को उससे कोई शिकायत नहीं है। उसने बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर पत्नी को सेक्स की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए तैयार कर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने दोनों पत्नियों के साथ सेक्स की लाइव स्ट्रीमिंग करता था। पुलिस ने आरोपी के फोन, बैंक डिटेल्स और 12 लाख रुपए मूल्य के जेवरात जब्त कर लिए गए हैं।