Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़मिशन शक्ति के समापन समारोह में 40 योद्धाओं को डीएम ने किया...

मिशन शक्ति के समापन समारोह में 40 योद्धाओं को डीएम ने किया सम्मानित

मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डीएम ने महिलाओं और बालिकाओं को हिंसा से बचाने और उनके लिए कार्य करने वाले 40 योद्धाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद में मिशन शक्ति कार्यक्रम 17 से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया गया।

डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिलायें शक्ति का रूप हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। डीएम ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को कानून की जानकारी न होने के कारण उनको विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, परन्तु मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद में इनको जागरूक किया गया है और आगे भी जागरूक किया जाता रहेगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने नारी सशक्तिकरण के लिए शुरु हुए मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिये कार्य करने का प्रारम्भ अपने पड़ोस से करने पर जोर दिया। जिला विकास अधिकारी रविकिशोर त्रिवेदी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत नारी, सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने लैंगिक हिंसा और बाल विवाह की रोकथाम पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी करूणेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से गीता देवी, सचिता भार्गव, पुष्पामणि, मंजू रानी को शक्ति योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments