Sunday, April 13, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़7 करोड़ में तैयार हुई ये दुल्हन, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

7 करोड़ में तैयार हुई ये दुल्हन, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

हर लड़की की अपनी शादी पर बस एक ही ख्वाहिश होती है कि वह सबसे जुदा और खूबसूरत दिखे। इसके लिए वह शादी के कई दिनों पहले से ही कुछ स्पेशल दिखने की तैयार में लग जाती हैं। इसके लिए खूब साज-श्रृंगार करती है और लाखों रुपए खर्च कर देती हैं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सजने में करीब 7 करोड़ रुपए खर्च हुए। आपको जानकर हैरानी होगी यह दुल्हन कोई इंसान नहीं ब्लकि एक केक है। इस केक पर ऐसी कलाकारी की गई है जो आपका दिल जीत लेगी।

दुबई की सेलिब्रेटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने इस केक को अरब देश की दुल्हन के रूप में तैयार किया है जिसमें पांच सफेद हीरे लगे हैं। इनमें से हर एक हीरे की कीमत 2 लाख डॉलर बताई जा रही है। इसे दुनिया का सबसे महंगा केक माना जा रहा है, जिसे बनाने में 10 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है।

इस अनोखे केक को बनाने में 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। यह केक करीब 100 किलो का है। इस केक को बनाने के साथ ही डेबी विंघम के नाम दुनिया का सबसे महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

डेबी विघंम का कहना है कि इस तरह के केक बनाने का आइडिया उन्हें एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद आया। उन्हें लगा कि एक खूबसूरत दुल्हन की तरह दिखने वाला केक बनाना चाहिए, जबकि यह बहुत आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने कई तरह के केक बनाए हैं, पर इतना खूबसूरत और महंगा केक पहली बार बनाया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments