Saturday, April 19, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़यमुना एक्सप्रेस वे पर कार के उड़े परखच्चे, एक दरोगा की मौत,...

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार के उड़े परखच्चे, एक दरोगा की मौत, दूसरा घायल

नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे बेकाबू कार से जबर्दस्त हादसा हुआ कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक दरोगा की मौत हो गई जबकि दूसरा दरोगा घायल हो गया। इलाका पुलिस ने घायल दरोगा को अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक दरोगा के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा है। मृ़तक दरोगा फतेहाबाद थाने में तैनात था।


सोमवार रात नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस के माइलस्टोन 66 के समीप आगरा से नोएडा की तरफ जा आ रही स्विफ्ट कार अचानक बेकाबू हो गई। कार इतनी रफ़्तार में थी कि वह यमुना एक्सप्रेस पर लगी फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरे रोड पर जाकर पलट गई। कार में सवार दरोगा रॉबिन तेवतिया गंभीर रूप से गंभीर घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी दरोगा जितेन्द्र घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बाजना टोल चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एम्बूलेंस से दोनों घायल दरोगाओं को निकट के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दरोगा रॉबिन तेवतिया की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के भटौना निवासी रोबिन तेवतिया फतेहाबाद में तैनात थे। जबकि दरोगा रॉबिन तेवतिया अपने साथी दरोगा जीतेंद्र के साथ यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे।


बाजना टोल पुलिस चौकी प्रभारी निर्देश सेंगर ने बताया कार आदसे में एक एसआई रॉबिन तेवतिया की मौत हो गई है। जबकि उनके साथी दरोगा जितेन्द्र का उपचार अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments