Saturday, April 12, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़जब छत्तीसगढ से महिला को लेने वृंदावन आई पुलिस, तो सामने आया...

जब छत्तीसगढ से महिला को लेने वृंदावन आई पुलिस, तो सामने आया रिश्तों का झोल

अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन।
छत्तीसगढ से लापता हुई हुई एक महिला को वृंदावन में बरामद कर लिया। छत्तीसगढ से तलाश करती हुई आई पुलिस ने जब महिला को अपने साथ ले जाने लगी तो महिला के दो पति सामने आए और वह पुलिस को अपनी पत्नी होने का दावा करने लगे। रिश्तों के इस गड़बड़झाला को देख पुलिस भी हैरान रह गई।


मंदिरों की नगरी वृंदावन में बृहस्पतिवार को एक लापता महिला को पुलिस ने अटल्ला चुंगी के समीप से बरामद कर लिया। जब छत्तीसगढ पुलिस वृंदावन से महिला बबिता वर्मा उर्फ ऋतु शर्मा को अपने साथ छत्तीसगढ ले जाने लगी तो वृंदावन निवासी सत्यप्रकाश नामक सख्श का नाम सामने आ गया। महिला ने पुलिस को बताया कि बलराम नामक व्यक्ति पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसके साथ उसकी शादी नहीं हुई है। वह मेरा पति नहीं है। उसने सत्यप्रकाश से मथुरा कोर्ट में शादी की है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। महिला ने यह भी बताया कि उसका छत्तीसगढ़ में कोई परिजन नहीं है तो व्यक्ति बलराम द्वारा उसे जबरदस्ती रख लिया गया था।

वहीं बलराम नामक व्यक्ति बबिता को अपनी पत्नी बता रहा है। छत्तीसगढ में बबिता की गुुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस बबिता को तलाश करते हुए वृ़ंदावन आई है। बलराम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी बबिता से 2 वर्ष पहले हो चुकी है और वह उसको लेकर अटला चुंगी क्षेत्र में रहकर फल की ढकेल लगाता था। उसने यह भी बताया कि युवक की गैस सिलेंडर की दुकान थी। जहां पर महिला सिलेंडर में रसाई गैस भरवाने आती थी। तभी बलराम का बबिता से मेलजोल बढ़ गया और वह उसे अपने गांव ले गया। बलराम ने थाना बेरला जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

फिलहाल छत्तीसगढ पुलिस महिला और उसके कथित पति बलराम को लेकर छत्तीसगढ के लिए रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि महिला मजिस्टे्रट के समक्ष कराए जाएंगे। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि महिला का पति कौन है और वह किसके साथ रहने की इच्छुक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments