Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़किसान आंदोलन: दिल्ली जा रहे किसानों को रोका, हरियाणा बॉर्डर सील

किसान आंदोलन: दिल्ली जा रहे किसानों को रोका, हरियाणा बॉर्डर सील

नरेन्द्र सिंघल की रिपोर्ट
मथुरा।
हरियाणा के किसान आन्दोलन की गर्माहट यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर देखने को मिली। गुरुवार को दिल्ली जा रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने रोक दिया और पूछताछ की। वहीं हरियाणा प्रशासन ने बॉर्डर को सील कर दिया और सघन चैकिंग अभियान शुरु कर दिया है। यूपी से हरियाणा और दिल्ली की ओर जाने वाले प्रत्येक वाहन की सघन चैकिंग की जा रही है। दोनों राज्यों की पुलिस किसान आन्दोलन लेकर बॉर्डर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।


गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हो रहे किसान आंदोलन को लेकर यूपी सहित अन्य राज्यों से दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने के लिए हरियाणा प्रशासन ने सभी पर सख्त पैहरा लगा दिया है। बॉर्डर पर पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को तैनात किया।

महिला पुलिस के द्वारा गाड़ियों में बैठ दिल्ली की तरफ जाने वाली महिलाओं से पूछताछ की गई। वही हरियाणा सरकार के अधिकारियों के निर्देशन में लगाई गई पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने यूपी से हरियाणा बॉर्डर पार करने वाली गाड़ियों को रोककर जानकारी की जा रही है। वहीं किसानों के आंदोलन में सहभागिता करने के लिए जाने वाले किसान एवं किसान नेताओं को हरियाणा में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
यूपी हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस बड़ी संख्या में तैनात की गई है। दिल्ली की तरफ जाने का कारण पूछते हुए आगे के लिए रवाना किया। हरियाणा पुलिस और यूपी की पुलिस के बीच आपस मे वार्ता कर हरियाणा बॉर्डर को सील कर दिया। जिससे मथुरा सहित आसपास के क्षेत्र का कोई भी किसान एवं किसान नेता दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल न हो सके।

होडल के नायब तहसीलदार गौरव रोजरा ने बताया कि गुरुवार को किसान आन्दोलन को देखते हुए बॉर्डर सील किया गया है। बॉर्डर पर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चैक कर रहे हैं। किसान और किसान नेताओं को रोका जा रहा है। ताकि शांति व्यवस्था कायम रह सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments