Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़संविधान के मूल कत्र्तव्यों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य

संविधान के मूल कत्र्तव्यों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य

मथुरा। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष साधना रानी ठाकुर ने संविधान की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला और बताया कि संपूर्ण संविधान का सार प्रस्तावना में निहित है। जिसमें राज्य की संप्रभुता, अखंडता एवं लिंगभेद की बात की गई है। उन्होंने उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व जनमानस को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।


गुरुवार को जनपद न्यायालय स्थित केन्द्रीय कक्ष में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, मध्यस्थता केंद्र के मध्यस्थगण, पराविधिक स्वयंसेवकगण उपस्थित हुए।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष साधना रानी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दीक्षा श्रीने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल कर्तव्यों का पालन करना आम जनमानस के लिए अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments