Sunday, April 20, 2025
Homeजुर्मघर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची से 15 साल...

घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची से 15 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म


आगरा। दो साल की बच्ची के साथ एक किशोर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया और परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि आगरा के थाना एत्माद्दौल क्षेत्र में रहने वाली दो साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला 15 साल का लड़का उसके पास आया और उसे खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। जब परिजनों ने बच्ची की खोजबीन की तो बच्ची घायल अवस्था में मिली। बच्ची के शरीर से खून बह रहा था। परिजन बच्ची को उपचार के लिए निकट के निजी अस्पताल में ले गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।


पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments