मथुरा। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में पिछले आठ दिनों से चल रहे किसानों का आन्दोलन तेज होता जा रहा है। आन्दोलन के आंठवे दिन गुरुवार को उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के हजारों किसानों ने दिल्ली की ओर कूच कर दी है। इसे देखते हुए यूपी बॉर्डर सील कर दिया गया है। मथुरा और दिल्ली के बीच वाहनों का आवागमन रुक गया है। पुलिस प्रशासन हरियाणा यूपी बॉर्डर पर तैनात हो गया है। वहां से आने जाने वालोें पर निगरानी रखे हुए हैं। इस पर किसानों ने होडल बॉर्डर पर ही आन्दोलन किया और सराकर विरोधी नारे लगाए।
गुरुवार सुबह से ही मथुरा से होकर नेशनल हाई वे और यमुना एक्सप्रेस वे पर किसानों का जत्था जैसे ही दिल्ली के निकला यूपी हरियाणा बाडॅर पुलिस ने सील कर दिया है। किसानों को हर संभव रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के विभिन्न क्षेत्रों और ग्वालियर से दिल्ली के लिए निकले किसानों को ने हरियाणा बॉर्डर पर आन्दोलन किया। सड़क पर बैठकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। घंटों किसान आन्दोलन को देख पुलिस प्रशासन के भी हाथपांव फूल गए। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे पर नौहझील से होकर हजारों किसानों ने दिल्ली के लिए कूच की है। यहां किसानों का नेतृत्व कर रहे भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने बताया कि जब तक केन्द्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक वह दिल्ली में आन्दोलनरत रहेंगे। कानून वापसी के बाद ही वह दिल्ली से लौटेंगे।
ऐसे में दिल्ली को जाने से पहले यात्री एक बार विचार कर लें। बॉर्डर सील और किसानों आन्दोलन की स्थिति में उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।