Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़गृह मंत्रालय ने जारी की देश के टॉप-10 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट,...

गृह मंत्रालय ने जारी की देश के टॉप-10 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट, देखिए कौन से राज्य लिस्ट में शामिल


नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के टॉप-10 पुलिस स्टेशनों की सूची जारी की है। मंत्रालय ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों के लिए इस वर्ष भी सर्वेक्षण किया था। इसमें इस बार कोरोना प्रोटोकॉल के पालन को भी एक श्रेणी में रखा गया। सर्वेक्षण सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया था।

देश के टॉप-10 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट में हर स्टेशन अलग-अलग राज्य से है। देश की इस अहम लिस्ट में पूर्वोत्तर राज्यों के पुलिस स्टेशनों ने शीर्ष स्थान पाया है। इस लिस्ट मणिपुर में थौबल का नोंगपोक सेमकई पुलिस स्टेशन ने सबसे अच्छा काम किया है, जो नंबर वन पर है। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर तमिलनाडु व अरूणाचल प्रदेश के पुलिस स्टेशनों ने जगह बनाई है।

यहां देखिए देश के टॉप-19 पुलिस स्टेशनों की लिस्ट

नोंगपोक सेमकई (थौबल, मणिपुर)

एडब्ल्यूपीएस सुरमंगलम (सालेम, तमिलनाडु)

खरसांग (चांगलांग, अरुणाचल प्रदेश)

झिलमिल (सुरजापुर, छत्तीसगढ़)

संगुएम (दक्षिण गोवा, गोवा)

कालिघाट (उत्तर और मध्य अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)

पॉकयोंग (पूर्वी जिला, सिक्किम)

कांठ (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश)

खानवेल (दादरा और नागर हवेली, दादरा और नागर हवेली)

जम्मीकुंटा टाउन (करीमनगर, तेलंगाना)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments