Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़आज का राशिफल: 04 दिसम्बर 2020, शुक्रवार

आज का राशिफल: 04 दिसम्बर 2020, शुक्रवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी फाइलें व डॉक्यूमेंट संभालकर रखें, उनका दुरुपयोग होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में नए-नए प्रयोग करने में आपकी रूचि रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई में केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। जोखिम न लें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवन शैली में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाने से खुशी और तनाव से राहत महसूस होगी । सामाजिक गतिविधियों में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में भी किसी प्रकार की यात्रा का योग बन रहा है। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। आज कोई नया अनुबंध या ऑर्डर मिलने की संभावना है। जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल अवश्य निकलेगा। रचनात्मक तथा घर की साज सज्जा संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा । नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।आय के स्रोत भी बनेंगे परंतु मंद गति से। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस समय ग्रह गोचर और भाग्य आपके पक्ष में हैं, अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही हैं, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। घर-बाहर अशांति रहेगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रचनात्मक तथा धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र की मुसीबत के समय में आप उसका सहयोग करेंगे, जिससे आपको आत्मिक खुशी प्राप्त होगी। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग भी खोलेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी भी प्रकार के बदलाव को करने के लिए समय उचित नहीं है । व्यवसायिक प्रतिष्ठान में अनुभवी और वरिष्ठ जनों की अनुमति और सहमति से कार्य करने से काफी समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगे। अभी सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में परेशानी आ सकती है। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सौभाग्य मिलेगा। और आप मानसिक व आत्मिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। भावुकता के बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपके कार्यों में सहायक रहेगा। कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में भी काफी हद तक सुकून मिलेगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। कामकाज में आज कोई खास सफलता प्राप्त नहीं मिलेगी। परंतु फिर भी पारिवारिक लोगों की देखरेख में काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। कोई अटका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। नौकरी पेशा व्यक्ति कोई भी दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों की मदद जरूर लें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपको जीवन की एक अलग ही सच्चाई महसूस होगी। विद्यार्थी भी अध्ययन के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बन रही है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से आज राहत मिलेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। पार्टनरों से मतभेद से बचें। थकान महसूस होगी। चिंता तथा तनाव रह सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। साथ ही नजदीकी मित्रों के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। अगर किसी से वाद-विवाद चल रहा है तो सूझबूझ और विवेक से काम लेना समस्याओं को हल करेगा।

  • ज्योतिषाचार्य पवन निशान्त
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments