Monday, April 21, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार ने फिर ली पति, पत्नी और मां...

यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार ने फिर ली पति, पत्नी और मां की जान, 7 घायल

बल्देव। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 115 पर तेज रफ्तार ने फिर पति, पत्नी और मां की जान ले ली। जबकि इस सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई एक कार में एक ही परिवार के छह सदस्य एक कार एक परिवार शादी समारोह में दिल्ली से झांसी जा रहे था। पुलिस ने मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को दो अस्पतालों में भर्ती करा दिया है। घटना यमुना एक्सप्रेस के महावन थाना क्षेत्र की है।


गुरुवार सुबह महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोर 115 पर तेज ऱफ्तार से दिल्ली से आगरा की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार पीछे से हौंडा सिटी कार में घुस गई। इस जबर्दस्त सड़क हादसे में एक दोनों ही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्विफ्ट कार में सवार दिल्ली के सरिता विहार निवासी सुशीला (70 वर्ष), अपर्णा (48 वर्ष) एवं शशिकांत (52 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को यमुना पार क्षेत्र स्थित भास्कर अस्पताल और नयति अस्पताल में पहुंचाया है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।


पूुलिस के मुताबिक स्विफ्ट कार में दिल्ली के सरिता विहार निवासी छह लोग एक ही परिवार के थे। इनमें पति शशिकांत, पत्नी अर्पणा और उनकी मां सुशीला की मौत हो गई। जबकि इनके साथ झांसी शादी में जा रहे दो बेटियां और एक बेटा घायल हो गए हैं। जिन्हें नयति अस्पताल में एडमिट कराया गया है।


वहीं होंडा सिटी कार में सवार चार लोगों में तीन भास्कर अस्पताल में एडमिट किया गया है। जबकि एक लड़के की हालत गंभीर होने पर उसे नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महावन थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि दो कारों में टक्कर हो गई। जिससे एक दम्पत्ति और उसकी मांग की मौत हो गई है। जबकि दोनोें कारों में सवार घायल सात लोगो को अस्पताल पहुंचाया है। स्विफ्ट कार होंडा सिटी कार में पीछे टक्कर मार दी थी। तेज गति के कारण ये हादसा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments