Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़लव जिहाद के नाम पर विदेशों से होती हैं फंडिंग, हिन्दू लड़कियों...

लव जिहाद के नाम पर विदेशों से होती हैं फंडिंग, हिन्दू लड़कियों की लगती है बोली: साक्षी महाराज

फिरोजाबाद। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि लव जिहाद हिंदू की लड़कियों को गलत नामों से अपने चक्कर में फंसा कर उनसे आतंकी पैदा किए जाते हैं और उन्हें छोड़ दिया जाता है। जबकि प्रेम विवाह 99 प्रतिशत सफल होते हैं लेकिन लव जिहाद 99 प्रतिशत असफल होते हैं। लव जिहाद के लिए पैसा विदेशों से आता है। जहां कट्टर हिंदू की लड़की का रेट 11 लाख रुपए है। ब्राह्मण, ठाकुर और ओबीसी के अलग-अलग रेट फिक्स है।

शनिवार को फिरोजाबाद पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों की बोली लगती है। लव जिहाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लव बहुत अच्छा शब्द है, लव प्रेम विवाह की परंपरा सृष्टि हुई तब से चली आ रही है। उसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जिहाद जुड़ने पर वह जहर हो जाता है।

साक्षी महाराज ने दावा करते हुए कहा कि इसका संचालन मदरसों और मस्जिदों से होता है। साथ ही उन्होंने योगी सरकार द्वारा लाया गए लव जिहाद कानून की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments