आज सोमवार को मार्गशीर्ष सुदी सप्तमी 16:17 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मित्र (विष्णु – नन्दा -भद्रा – भानू -) सप्तमी , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 16:14 से 29:12 तक , सूर्य सायण मकर राशि में 15:32 पर , सूर्य सायन उत्तरायण , सायन शिशिर ऋतु प्रारम्भ , दैत्यों का मध्याह्न , देवताओं की मध्यरात्रि , भक्त श्री नरसिंह महता जयन्ती (कन्फर्म नहीं) , श्री सुन्दरलाल शर्मा जयन्ती , श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति दिवस , श्रीमती तेजी बचपन स्मृति दिवस , श्री पी. के. अयंगर स्मृति दिवस व साल का सबसे छोटा दिन – शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर , उत्तरी गोलाद्र्ध)।
- शक सम्वत- 1942
- विक्रम सम्वत- 2077
- मास- मार्गशीर्ष
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- सप्तमी-16:17 तक
- पश्चात- अष्टमी
- नक्षत्र- पूर्वभाद्रपद-23:03 तक
- पश्चात- उत्तरभाद्रपद
- करण- वणिज-16:17 तक
- पश्चात- विष्टि
- योग- सिद्धि-11:50 तक
- पश्चात- व्यतीपात
- सूर्योदय- 07:09
- सूर्यास्त- 17:29
- चन्द्रोदय- 12:16
- चन्द्रराशि- कुम्भ-16:29 तक
- पश्चात- मीन
- सूर्यायण- उत्तरायन
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:58 से 12:40
- राहुकाल- 08:27 से 09:44
- ऋतु- शिशिर
- अवधि- सर्दियों का मौसम
- दिशाशूल- पूर्व
कल मंगलवार को मार्गशीर्ष सुदीअष्टमी 18:16 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी , सर्वदोषनाशक रवि योग 25:37 से , पंचक जारी , शक पौष माह प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 25:37 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:38 से , अयन करिदिन , व्यतीपात पुण्यं , राष्ट्रीय गणित दिवस ( श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जयन्ती ) व सबसे छोटा दिन / शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर उत्तरी गोलाद्र्ध )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय