Monday, April 21, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़कृषि बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले जिहादी: साध्वी प्राची

कृषि बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले जिहादी: साध्वी प्राची


बरेली। विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली हिंदूवादी साध्वी प्राची ने इस बार कृषि बिल को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है। सोमवार को बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि किसानों की आड़ में जो लोग कृषि बिल को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वह लोग जिहादी हैं। खालिस्तान की बात कर रहे हैं।

साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि वह कृषि कानून को वापस ना लें। यह कानून 70 साल की व्यवस्थाओं के बाद किसानों के लिए आया है अगर कानून वापस लिया गया तो साध्वी प्राची दिल्ली में अनशन करेंगी।

इसके बाद साध्वी प्राची ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले पर बोलते हुए ममता बनर्जी को घेरने की कोशिश की। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कार्यकाल में हजारों बीजेपी नेताओं की हत्या हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला हुआ। भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में बनने के बाद ममता बनर्जी का मुंह काला हो जाएगा।

ममता के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और फिर मैसेज वाड्रा है। उसके अलावा कोई नहीं। भाजपा सिद्धांतवादी पार्टी है। भाजपा में अमित शाह के बाद जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और अगला अध्यक्ष कौन होगा इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है। राहुल गांधी कांग्रेस को बर्बाद करके अच्छा काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments