Monday, April 21, 2025
Homeजुर्म13 साल के लड़के ने आठ साल की बच्ची को घर में...

13 साल के लड़के ने आठ साल की बच्ची को घर में बुलाकर कपड़े उतारे, की छेड़छाड़

राघव शर्मा की रिपोर्ट

बरसाना। 13 वर्षीय नाबालिग लड़के ने आठ साल की बच्ची को घर में बुलाकर उसके कपड़े उतारने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी लड़के के खिलाफ थाने में छेड़खानी की तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी लड़के को पकड़ पकड़ लिया है।


बरसाना में आठ साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने घर में बुला लिया और उसके कपड़े उतारकर छेड़खानी करने लगा। परिजनों ने लड़के को इस तरह की हरकत करते देखा और इसकी शिकायत लड़के के परिजनों से भी की। बच्ची के परिजनों ने आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को 161 के बयान व मेडिकल को भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की कार्रवाई कर रही है।


प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि आठ साल की बच्ची को पड़ोसी नाबालिग लड़के ने छत के रास्ते से अपने घर मे बुलाकर कपडे़ उतार कर छेड़खानी करने की घटना कारित की है। बच्ची के परिजनों की तहरीर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी लड़के को पकड़ लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments