Monday, April 21, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरावासियों को शहर के मध्य मिलेगा पार्क, 90 दिन में बनकर होगा...

मथुरावासियों को शहर के मध्य मिलेगा पार्क, 90 दिन में बनकर होगा तैयार

मथुरा। मथुरावासियों को जल्द ही शहर के मध्य एक पार्क मिलने जा रहा है। यह पार्क दरेसी ग्राउंड पर बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को किया है। उन्होंने बताया कि पार्क बनाने का कार्य जल्द ही शुरु हो जाएगा। नगर निगम की देखरेख में यह पार्क 90 दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा।


मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। गुणवत्ता के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं होगा। यदि कोई इस मामले में लापरवाही बरतता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवााई की जाएगी।

उन्होंने मथुरा और वृंदावन मार्ग पर हो रहे सीवर के सुधार कार्य में संबंधित विभाग द्वारा हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने विकास कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द ही रिपोर्ट तलब करने की बात कही है।
ऊर्जा मंत्री के साथ मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु एवं स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments