मथुरा। जनपद में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घर्टना की जांच शुरु कर दी है।
केस- 1
थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव लोहवन के समीप एक अज्ञात वाहन ने मजदूरी करके घर लौट रहे युवक को टक्कर मार दी। जिसकी पहचान अजय नगर गांव निवासी 32 वर्षीय नीरज के रुप में हुई है।
आपको बता दें गांव अजय नगर निवासी नीरज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रोजाना की तरह वह मजदूरी कर घर लौट रहा था वही गांव लोहवन के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां एकत्रित हुई भीड़ ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के मुताबिक किस वाहन ने टक्कर मारी है इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
केस- 2
थाना छाता क्षेत्र के ग्राम चौमुहां के समीप 55 वर्षीय व्यक्ति में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिस की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें 55 वर्षीय बाबूलाल गांव चौमुहां के समीप एक होटल पर काम करते हैं। रोजाना की भांति वह अपने गांव अकबरपुर से काम के लिए पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कार चालक फरार हो गया।