नई दिल्ली। मकर संक्रांति के दिन सोने और चांदी में निवेश करना चाहते हंै तो आपके के लि अच्छा मौका है। भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां सोना 400 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 800 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि विदेशी बाजारों में सोना 1850 डॉलर प्रति ओंस से नीचे आ गया है। 25.28 डॉलर प्रति ओंस पर करोबार हो रहा है। जानकारों की मानें तो विदेशों में इक्विटी बाजार तेजी में है, जिसकी वहज से सोने में निवेशकों का रुझान कम है।
भारतीय वायदा बाजार में सोना हुआ सस्ता
भारतीय वायदा बाजार में सोना सस्ती दरों पर करोबार कर रहा है। मौजूदा समय में 10.22 मिनट पर सोना 456 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 48840 रुपए प्रति दस ग्राम पर करोबार कर रहा है। जबकि आज सोना 49000 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। और 49305 रुपए के साथ बंद हुआ था।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
चांदी की बात करें तो वायदा बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय 10 बजकर 20 मिनट में चांदी की कीमतें 851 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 65170 रुपए प्रति किलोग्राम पर करोबार कर रही है। जबकि आज चांदी कारोबारी दिन 65055 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ कारोबारी स्तर पर तक गई थी। जबकि बुधवार को चांदी 66021 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी।