मथुरा। राजकीय किशोर सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे एक किशोर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर डकैती और घातक हमले के केस में सम्प्रेक्षण गृह में पुलिस द्वारा लाया गया था। वह लंबे समय से अस्थमा की बीमारी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर को तीन महीने पहले डकैती, घातक हमला, और आपराधिक षड़यंत्र के केस में 17 वर्षीय किशोर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। नाबालिग होने के कारण उसे मथुरा के राजकीय किशोर सम्प्रेक्षण गृह में लाया गया। पिछले तीन माह से यह सम्प्रेक्षण में रह रहा था।
राजकीय किशोर सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक हरीश चंद्र वर्मा के अनुसार किशोर 3 महीने पहले यहां लाया गया था, जिसे सांस की बीमारी थी। जब से यह किशोर यहां लाया गया तभी से ही इसकी तबीयत खराब चल रही थी। कई बार किशोर का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। बुधवार दोपहर को इसकी तबीयत खराब होने पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
हरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि किशोर को अस्थमा था। यह 7 नवंबर 2020 को हमारी संस्था में दाखिल था। किशोर न्याय बोर्ड हाथरस के प्रधान मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसका उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर को भी इसकी तबीयत खराब हुई थी। उसे अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया था। डॉक्टरों ने चेकअप कर इसे वापस भेज दिया था। शाम को एक बार फिर से इसकी तबीयत खराब हुई, उसे पुन: उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।