दुनिया में सबसे पवित्र बंधन पति पत्नी का माना जाता है। विवाह संस्कार के दौरान पति-पत्नी अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे का जीवनभर साथ निभाने की कसम खाते हैं। शादी के बाद दो शख्स जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाते हैं। लेकिन आजकल के बदलते सामाजिक परिवेश से पति- पत्नी का भी ये रिश्ता अछूता नहीं रहा।
समाज की बढ़ती कुरीतियों का शिकार हो रहा है शादी जैसा पवित्र रिश्ता भी। हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर एक शख्स ने अपनी ही सास के साथ फरार हो गया। जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो उसने पुलिस को सुचित कर दिया।
पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विजय कुमार पुत्र ननकू बाबा अपने बड़े भाई की सास को मलखनवा गांव से भगाकर घर ले आया। सास भी दामाद के साथ सहमति से आ गई।
इसकी जानकारी जब परिवारवालों को हुई तो दोनों के घर में रुकने को लेकर बवाल हो गया। डरे सहमे दामाद विजय ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब जांच पड़ताल की तो वह मामला सुनकर हैरान रह गई।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने कहा कि दोनों बालिग हैं। सहमति से रहने की छूट कानून देता है। प्रकरण में कोई तहरीर थाने में नहीं आई है।