Monday, April 21, 2025
HomeUncategorizedपापा शाहरुख हैं 5000 करोड़ के मालिक, बेटी पहनती है महंगी ज्वैलरी,...

पापा शाहरुख हैं 5000 करोड़ के मालिक, बेटी पहनती है महंगी ज्वैलरी, आइए देखें सुहाना का ज्वैलरी कलेक्शन

आजकल बॉलीवुड किड्स सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफस्टाइल और शानदान फैशन के चलते छाए हुए हैं। उन्हें प्रशंसकों की खूब प्रशंसा भी बठोर रहे हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर छाने वाली फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनीं हुई हैं।

सुहाना को इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यहां वे एक्टिव तो रहती हैं लेकिन डेली की बजाय कभी-कभी अपनी तस्वीरें शेयर करना पसंद करती हैं। हाल ही में वे अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी ज्वैलरी फ्लॉन्ट करती दिखाई दी।

सुहाना अपने इस ज्वैलरी कलेक्शन में एक गोल्ड चेन, एक मोतियों की माला और एक लार्ज फ्लॉन्ट करती दिखाई दी। यह गहने सुहाना की खूबसूरती में चार चाँद लगाती दिखाई दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुहाना ने गले में जो गोल्ड चेन पहनी है। वह उनी बहुत सी तस्वीरों में दिखाई देती है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुहाना को ये कितनी पसंद है।

वैसे इससे पहले सुहाना अपना ब्रेसलेट और खूबसूरत रिंग भी फैंस को दिखा चुकी हैं। ब्रेसलेट की बात करें तो सुहाना के पास इनका बहुत बड़ा कलेक्शन है। वे बेहद सुंदर और महंगे ब्रेसलेट पहनती हैं। सुहाना फिल्मों में एंट्री कब लेंगी ये तो अभी किसी को पता नहीं लेकिन अपने फैशन और स्टाइल से वे अपना फैन बेस अभी से जरूर बड़ा रही हैं। दरअसल यह ट्रिक सोशल मीडिया के जमाने में लगभग हर स्टार किड अपना रहा है। इनकी पीआर टीम अभी से इनके फैंस बनाने की कोशिश करती है ताकि जब इनकी पहली फिल्म रिलीज हो तो बहुत से फैंस थिएटर तक आएं।

सुहाना कपड़ों के मामले में आए दिन अलग अलग एक्सपेरीमेंट्स करती रहती हैं। मसलन इंस्टाग्राम पर उन्होंने खुद की व्हाइट कलर के फेदर आउटफिट के साथ भी एक तस्वीर साझा की थी। इसमें वे एकदम अलग लुक में लग रही थी। इस तस्वीर पर उनकी बेस्ट फ्रेंड कपूर ने कमेंट कर लिखा था ‘आर यू फील रीयल।’

इन तस्वीरों से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुहाना खान को ज्वैलरी का कितना शौक है। वैसे हो भी क्यों न ना। उनके पिता यानि शाहरुख खान की नेट वर्थ 5000 करोड़ रुपए जो है। जब बाप के पास इतना पैसा हो तो बच्चे थोड़ा बहुत तो उड़ा ही सकते हैं। फिर ज्वैलरी तो ऐसी चीज है जिसमें हर कोई पैसा इंवेस्ट करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments