Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़सड़क सुरक्षा अभियान का दूसरा दिन : नजर के सामने ओवर लोडिंग...

सड़क सुरक्षा अभियान का दूसरा दिन : नजर के सामने ओवर लोडिंग फिर भी कार्रवाई नहीं

मनमोहन पारीक
मथुरा।
सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान मथुरा जनपद में किसी तरह का यातायात व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा है। जनपद में सबसे ज्यादा सड़कों पर दौड़ रहे तिपहिया वाहन लंबे समय से यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पुलिस के सामने ओवर लोडिंग करने वाले इन वाहनों की जांच पड़ताल नहीं की जाती है। जबकि सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं तिपहिया वाहनों के कारण होती हैं।


मथुरा, वृंदावन सहित जनपद में करीब 10 हजार से अधिक टेंपो, ऑटो और ई रिक्शा संचालित हैं। शहर के अन्दर और शहर के आसपास के धार्मिक क्षेत्रों में सर्वाधिक परिवहन का साधन ऑटो, टेंपो और ई रिक्शाओें के रुप में लोग करते हैं। यही साधन सर्वाधिक यातायात नियमों को तोड़ने वाले हैं। मथुरा शहर में कदम-कदम पर पुलिस चौकी, थाने और कोतवाली हैं। लेकिन पुलिसकर्मी ट्रैफिक रुप तोड़ने वाले ऑटो और ई रिक्शा और टेम्पो की लगातार अनदेखी करते हैं।

यातायात नियम के अनुसार एक टेंपो में तीन यात्री बैठने की क्षमता होती है जबकि ई रिक् शा में दो से तीन लोग बैठ सकते हैं। इसके उलट ऑटो और टेंपो में दस से 14 लोगों को बैठाया जा रहा है। यहां तक के चालक की सीट पर चालक के अतिरिक्त दो लोगों को बैठाया जा रहा है। जिससे वह पीछे और अपने दाए-बाए के वाहनों को भी नहीं देख पाता है। ई रिक्शा में में दो यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है जबकि चालक के अतिरिक्त उसमें नो लोगों को बैठाया जा रहा है।

यातायात नियम का पाठ पढाने वाली यातायात पुलिस और एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों को लंबे समय से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे तिपहिया वाहनों पर कार्यवाही नहीं होती है।

पुलिस इसलिए करती है अनदेखी

ऑटो चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सभी चौकी और थानों की महीनादारी बंधी होती है। अक्सर महीने के शुरुआत में ही सभी पुलिस चौकियों पर महीनादारी पहुंच जाती है। यही कारण है कि ओवर लोडिंग और अनफिट होने और सड़क दुर्घटना होने पर भी पुलिसकर्मी अनदेखा करते हैं और कार्रवाई नहीं करते हैं।यह महीनादारी 600 से एक हजार रुपए तक ली जाती है।

क्या कहते हैं अधिकारी

सीओ यातायात कमलकिशोर का कहना है सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरुकता का कार्य कॉलेजों में चल रहा है। गोकुल के कृष्णा इंटर कॉलेज में शिक्षकों और विद्यार्थियों को यातायात के नियमो के बारे में बताया गया। इसके अलावा तिपहिया और अन्य वाहनों के चालकों द्वारा ट्रैफिक रुल का पालन न करने पर चालान भी काटे जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments