Sunday, April 13, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़पति से सहन नहीं हुआ पत्नी का डीजे पर नागिन डांस, ले...

पति से सहन नहीं हुआ पत्नी का डीजे पर नागिन डांस, ले ली जान

आज के आधुनिक युग में डांस करना सामान्य हो गया है। कोई भी कहीं भी डांस कर अपने खुशी का इजहार करता है और एजॉय भी। डांस को लेकर ही आज हमारे सामने ऐसे माामला सामने आया है। जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ से सामने आया है।हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। क्योंकि वो भाई की शादी में डीजे पर नागिन डांस कर रही थी। इस घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। ये घटना सोमवार रात को घटित हुई है।

पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि रामजीत मांझी की पत्नी मुनिया देवी 10 दिन पहले ही अपने बच्चों के साथ मायके आई थी। क्योंकि यहां पर दारा मांझी नाम के भाई की शादी थी जिसमे शामिल होने आई थी।तीन दिन पहले उसका पति रणजीत मांझी भी अपने ससुराल पहुंचा था।जब रात में बारात आई तो सभी लोग बारात का स्वागत में लगे हुए थे।

हंसी खुशी का माहौल चल रहा था। डीजे संग बाराती अपनी धुन में नाच रहे थे। इस लम्हें को देख रही मुनिया को भी बरातियों संग डीजे की धुन पर नाचने की इच्छा हुई। वह बारातियों के साथ नाचने लगी।मुनिया की यह हरकत उसके पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने उसी पल उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल आरोपी पति मौके से फरार बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments