संतोष कुमार
मथुरा। दिल्ली वाली बाउंड्री नितिन विहार कालोनी में एक महिला का दो दिन पहले शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जिसे पुलिस आत्महत्या मान रही है। घटना के दो दिन बाद मृतका के आठ साल के बच्चे ने चौकाने वाला खुलासा किया है। बच्चे की बात सुन सभी के होश उड़ गए। मृतका के परिजन और दर्जनों लोग बच्चे को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार दोपहर को मृतका सलमा के यमुना पार प्रताप नगर क्षेत्र निवासी परिजन और दर्जनों स्थानीय लोग मृतका के आठ साल के बच्चे आहिल को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पहले सलमा की शादी दिल्ली वाली बाउंड्री नितिन विहार कालोनी निवासी सहजाद के साथ हुई थी। परिजनों ने ससुरालिजनों पर आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह सलमा को दहेज क लिए प्रताड़ित करते थे। इस मामले में सलमा के परिजनों ने हाईवे थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की।
मृतका के परिजनों ने बताया कि दो पहले सलमा की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। उसका ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए सलमा की हत्या कर दी है और उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया है। मृतका के आठ साल के बच्चे आहिल ने बताया कि उसकी मां के साथ पहले मारपीट की गई। उसका गला घौंटा गया उसके बाद उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। बच्चे ये पूरा घटनाक्रम बताते हुए हत्या करने वाले को भी उजागर किया है। मासूम बच्चे के इस होश उड़़ा देने वाले बयान को सुन हर कोई हैरान है।
मृतका के परिजन इकबाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से हाई वे थाना पुलिस को बता रहे हंै कि सलमा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लेकिन पुलिस इस बात को अनसुनी कर रही है। आखिरकार एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाने आए हैं और मृतका के बच्चे को भी लाए हैं जो मां की हत्या के पूरे वाकया को बता रहा है।
हाईवे थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतका की पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में हैगिंग है। बताया जा रहा है कि मृतका का कमरा अंदर से बंद था। सभी प्रमाण आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। जबकि मृतका के परिजन ससुरालिजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे है। इस मामले में कुछ नहीं हो सकता।