Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़योगी सरकार में हो रहा यादव समाज का उत्पीड़न: जगदेव सिंह

योगी सरकार में हो रहा यादव समाज का उत्पीड़न: जगदेव सिंह


अरुण यादव
वृंदावन।
अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा का पश्चिम उत्तर प्रदेश का सम्मेलन वृंदावन के गुरुकुल रोड स्थित श्रीकृष्ण साधक ट्रस्ट में आयोजित किया गया। जिसमें मथुरा वृंदावन के अलावा प्रदेशभर से सैकड़ों यादव समाज के लोग शामिल हुए।


सम्मेलन का शुभारंभ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने भगवान श्री कृष्ण के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जगदेव सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में यादव समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा जानबूझकर यादव समाज के लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने आगरा की घटना को इंगित करते हुए कहा कि आगरा में पीड़ित परिवार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा रहा है और निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। यदि आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा घेराव भी निश्चित तौर पर किया जाएगा। उन्होंने किसान आन्दोलन का समर्थन का ऐलान किया।

महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट और शिक्षित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने मूल अधिकारों की प्राप्ति कर सकते हैं।

महासचिव अशोक यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि यादव महासभा लंबे समय से यादव के उत्थान का कार्य कर रही है। शिक्षा का प्रसार प्रचार कर रही है तो वहीं दहेज विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। जिससे कि दहेज प्रथा को समाप्त किया सके। प्रदेश महासचिव सूर्यपाल सिंह यादव एवं जयपाल सिंह ने भी समाज के एकजुट होने का आह्वान किया।

इससे पूर्व पार्षद पवन यादव, बृजेश यादव, गेंदा लाल यादव, विनोद यादव, विजय यादव, गया प्रसाद यादव, नारायण यादव, पप्पन यादव, मंगल यादव आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन गया प्रसाद यादव और विजय यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रेम यादव, रवि यादव, मनोज यादव, दिनेश यादव, देवेंद्र यादव, मधु यादव आदि भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments