Saturday, April 12, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़जगद्गुरु रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

जगद्गुरु रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा


अरुण यादव
वृन्दावन।
सुदामाकुटी में रामानन्दी वैष्णव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में जगद्गुरु रामानन्दाचार्य जयंती महोत्सव का आयोजन विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया जा रहा है।

गुरुवार को जयंती दिवस पर प्रात:काल से धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची रही। इस अवसर पर महन्त सुतीक्ष्ण दास ने भावजंलि अर्पित करते हुए कहा कि जगद्गुरु रामानन्दाचार्य महाराज भारतीय धर्म जगत के ऐसे देदीप्यमान नक्षत्र है। जिनके अलौकिक प्रकाश से संपूर्ण समाज जगमग है। उनके द्वारा बताए गए धर्म मार्ग का सभी को अनुसरण करना चाहिए।

सायंकाल सुदामाकुटी आश्रम से भव्य नगर शोभायात्रा निकाली गयी। सबसे आगे विघ्नविनाशक गणपति गणेश की सवारी थी। उसके पीछे पुष्पो से सुसज्जित रथ में भगवान राधाकृष्ण व राम जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमानजी के के स्वरूप के साथ विराजमान थे।

इसी क्रम में पुष्पों के डोले में साकेतवासी तपनिष्ठ सन्त सुदामादास महाराज का श्रीविग्रह विराजमान था। भक्तों की टोली ढोल मृदङ्ग,व बैंडबाजों की धुन पर मदमस्त होकर नृत्य करते चल रही थी। शोभायात्रा का स्थान स्थान पर नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा सुदामाकुटी से प्रारंभ होकर ज्ञान गुदड़ी, गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, नगरपालिका चोराहे,अनाजमंडी, वनखण्डी, लोई बाजार होते हुए पुन: आश्रम परिसर पहुंची। जहां भक्तो द्वारा आकर्षक आतिशबाजी की गई। जिसका क्षेत्रवासियों ने भरपूर लुत्फ उठाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments