Tuesday, April 22, 2025
Homeजुर्मएक शातिर महिला ने दर्जनों महिलाओें से की लाखों की ठगी, पीड़ित...

एक शातिर महिला ने दर्जनों महिलाओें से की लाखों की ठगी, पीड़ित महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंची

मथुरा। एक शातिर महिला ने अपनी बातों के जाल में फंसाकर कर 24 से अधिक महिलाओं ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। थाना हाइवे क्षेत्र की कालोनी की रहने वाली पीड़ित महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की है।

पिछले कई दिनों से हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक महिलाओं को एक नामजद महिला द्वारा अलग-अलग मामलों में बहला-फुसलाकर लाखों रुपए ठगे और फरार हो गई। ठगी का शिकार हुई महिलाओं को जैसे ही उनके साथ हुई ठगी की जानकारी हुई तो महिलाएं हाईवे थाने पहुंची। जहां तहरीर देकर नामजद महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान शातिर ठग महिला पीड़ित महिलाओं को मिल गई। स्थानीय पीड़ित महिलाओं ने उसी जमकर मजामत कर डाली और इलाका पुलिस को सौंप दिया। लेकिन कुछ समय बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया।

ठगी का शिकार हुई महिला श्री देवी, चन्द्रकला, पूरन देवी, छीतर सिंह सहित अन्य महिलाएं गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां पीड़ित महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि नामजद महिलाओं ने अलग-अलग मामलों में काम कराने के बहाने लाखों रुपए ठग लिए।

पीड़िता पूरन देवी एवं श्रीदेवी का कहना है कि इलाका पुलिस से भी शिकायत करने के बाद कोई नतीजा नहीं निकला जिसके बाद परेशान होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने आए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments