Monday, April 21, 2025
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग : 20 फरवरी 2021, शनिवार

आज का पञ्चांग : 20 फरवरी 2021, शनिवार

आज शनिवार को माघ सुदी अष्टमी 13:33 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्रीदुर्गा अष्टमी व्रत , श्री भीष्माष्टमी , शक फाल्गुन मासारम्भ , शुक्र कुम्भ राशि में 26:22 पर , बुध मार्गी 30:21पर, सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक, ज्वालामुखी योग 13:32 से , रोहिणी व्रत ( जैन ) , राव श्री बीरेन्द्र सिंह जयन्ती, श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी जयन्ती, श्री शरतचंद्र बोस स्मृति दिवस , अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस , मिजोरम स्थापना दिवस , विश्व सामाजिक न्याय दिवस व विश्व पैंगोलिन दिवस ( फरवरी के तीसरे शनिवार को )।

  • शक सम्वत- 1942
  • विक्रम सम्वत- 2077
  • मास- माघ
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- अष्टमी-13:33 तक
  • पश्चात- नवमी
  • नक्षत्र- रोहिणी-पूर्णरात्रि
  • करण- बव-13:33 तक
  • पश्चात- बालव
  • योग- वैधृति-29:14 तक
  • पश्चात- विश्कुम्भ
  • सूर्योदय- 06:55
  • सूर्यास्त- 18:14
  • चन्द्रोदय- 11:52
  • चन्द्रराशि- वृषभ-दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 12:12 से 12:57
  • राहुकाल- 09:45 से 11:10
  • ऋतु- वसन्त
  • दिशाशूल- पूर्व

कल रविवार को माघ सुदी नवमी 15:43 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री महानन्दा नवमी , गुप्त नवरात्र समापन , सर्वदोषनाशक रवि योग 08:43 से , ज्वालामुखी योग 08:43 तक , मंगल वृष राशि में 28:35 पर , पुष्पांजलि व्रत पूर्ण ( जैन ) , महापंडित हरसू ब्रह्म बाबा जयंती ( माघ शुक्ल नवमी ) , महान वैज्ञानिक श्री शान्ति स्वरूप भटनागर जयन्ती , श्री टी. आर. जेलियांग जन्म दिवस , रानी चेनम्मा स्मृति दिवस , अभिनेत्री नूतन स्मृति दिवस , राजस्थानी भाषा दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments