Tuesday, April 22, 2025
Homeजुर्मश्रद्धालु महिला से युवक की छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

श्रद्धालु महिला से युवक की छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

गोवर्धन। कासगंज से गिरिराज परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन आई महिला से एक युवक ने छेड़खानी की और धमकी दी है। श्रद्धालु महिला ने युवक पर लगाए छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रविवार को कासगंज से एक महिला गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने के लिए गोवर्धन पहुंची। आरोप है कि गोवर्धन सरकारी बस स्टैंड के समीप मुरारी पुत्र ओमप्रकाश मिला। वह बातचीत करने लगा। आरोप है कि मुरारी ने महिला से छेड़छाड़ की, विरोध किया तो जानसे मारने की धमकी देकर भाग गया। इस पर महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी मुरारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है । जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments