Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी की राज्यपाल करेंगी गोवर्धन की परिक्रमा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

यूपी की राज्यपाल करेंगी गोवर्धन की परिक्रमा, तैयारियों में जुटा प्रशासन


गोवर्धन। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल 24 फरवरी को गोवर्धन की परिक्रमा और बरसाना भी जाएंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ गोवर्धन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सोमवार शाम को डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अन्य अधिकारियों के साथ गोवर्धन में हेलीपैड स्थल, गोवर्धन राधाकुंड गिरिराज परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों का काफिला जतीपुरा मुखारबिंद मन्दिर पहुंचा। यहां भी डीएम ने व्यवस्थाओं को परखा। मन्दिर की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे अतिक्रमण और गंदगी हटाने के निर्देश एसडीएम राहुल यादव को दिए।
डीएम नवनीत चहल ने बताया प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल गोवर्धन गिरिराज की परिक्रमा लगाने आ रही हैं। उनके आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा है।

मथुरा जंक्शन पर काले रंग का बैग पड़ा मिला, बैग में थे हीरे का हार, सोने के आभूषण और आई फोन

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Monday, 22 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments