Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मोदी सरकार की हठधर्मिता ज्यादा दिनोें तक नहीं : नरेश टिकैती

मोदी सरकार की हठधर्मिता ज्यादा दिनोें तक नहीं : नरेश टिकैती

बल्देव। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आवाज को दबाना चाहते हैं। आने वाले समय में मोदी सरकार की हठधर्मिता ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के किसान भी अब अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।


यह बात किसान नेता नरेश टिकैत ने बाराबंकी में आयोजित किसान महा पंचायत में जाने के दौरान मथुरा में भाकियू के कार्यालय पर कही। यहां उनका भाकियू के जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर, महावन तहसील अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह, चौधरी लेखराज सिंह, गोपाल पांडे, खुशी पहलवान सहित सभी किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया।

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस समय केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों पर जबरन यह कानून लादना चाह रही है। वह किसानों की आवाज को दबाना चाह रही है। इसलिए भाकियू द्वारा उत्तरप्रदेश में जगह-जगह किसान महा पंचायत की जा रही हैं। आने वाले समय में यूपी का ही नहीं देश के अन्य राज्यों का भी किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।

यमुना एक्सप्रेव वे पर अनियंत्रित टैंकर ने इनोवा को मारी टक्कर, कार सवार 7 की मौत

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Tuesday, 23 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments