Saturday, April 19, 2025
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)स्त्री हो या पुरुष सुबह जागते ही तीन चीजें भूलकर भी न...

स्त्री हो या पुरुष सुबह जागते ही तीन चीजें भूलकर भी न देखें

पुरानी मान्यता है कि अगर दिन की शुरुआत शुभ हो जाए तो पूरा दिन शुभ हो सकता है, लेकिन सुबह कुछ अशुभ काम हो जाए तो इसका बुरा असर पूरे दिन पर होता है। दिन की शुरुआत में कुछ अशुभ न हो इसलिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। यहां जानिए सुबह उठते ही किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

1. अधिकतर लोग सुबह जागते ही सबसे पहले मिरर में अपना चेहरा देखते हैं। शास्त्रों के अनुसार ये गलत काम है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन शुभ रहे तो सुबह जागते ही दर्पण देखने की गलती न करें। ये अपशकुन माना गया है। वास्तु के अनुसार भी ये गलत है। इसीलिए बेडरूम में मिरर लगाना मना है। सुबह दर्पण देखने से मिरर रातभर की नकारात्मकता हमारी ओर रिफलेक्ट कर देता है। जिससे हमारी सोच नकारात्मक बन सकती है। दिनभर के कामों में नकारात्मक विचार आते हैं, जिससे काम और मुश्किल हो जाते हैं। इससे बचने के लिए सुबह मिरर देखने से बचें।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए –

भगवान शिव ने 10 वर्षों से दो व्यापारियों के बीच चल रहा लाखों रुपए का विवाद सुलझाया

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021

2. सुबह जागते ही हिंसक जानवरों की या कोई नकारात्मक फोटो देखने से बचें। कुछ लोग डूबती नाव की फोटो घर में लगाते हैं, ये फोटो सुबह-सुबह देखने से बचना चाहिए। सुबह-सुबह नकारात्मक फोटो देखने से हमारे विचार नकारात्मक हो सकते हैं। पूरे दिन नकारात्मकता बनी रहती है।

3. काफी लोग सुबह जागते ही मोबाइल देखते हैं। कई बार मोबाइल कुछ नकारात्मक मैसेजेस आ जाते हैं या कुछ ऐसी चीजें आ जाती हैं, जिनसे हमारा पूरा दिन खराब हो सकता है। इसीलिए दिन को सकारात्मक बनाने के लिए जागते मोबाइल नहीं देखना चाहिए।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए –

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के विरुद्ध FIR

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments