Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़जब दिखने लगे 6 संकेत तो समझ लें आपको लग गई है...

जब दिखने लगे 6 संकेत तो समझ लें आपको लग गई है किसी की बुरी नजर

कभी-कभी ऐसा होता है कि सबकुछ अच्छा चलता रहता है और अचानक ही सारे काम बिगड़ जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार ऐसा बुरी नजर की वजह से हो सकता है। जब कोई व्यक्ति हमारी सफलता और सुख जलता है और हमारे लिए लगातार बुरा सोचते हुए हमारी ओर एकटक देखता रहता है तो उसकी बुरी लग सकती है। जो लोग कमजोर इच्छा शक्ति वाले होते हैं, उन्हें दूसरों की बुरी नजर जल्दी लगती है। कुछ ऐसे संकेत जानिए, जिनसे ये मालूम हो सकता है कि व्यक्ति को किसी की बुरी नजर लग गई है…

पहला संकेत
बुरी नजर लगने के बाद व्यक्ति बार-बार बीमार होने लगता है।

दूसरा संकेत
जब नकारात्मकता हावी होती है, व्यक्ति की स्वभाव में गुस्सा बढ़ जाता है। छोटी-छोटी बातों में ही बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगता है।

तीसरा संकेत
व्यक्ति मानसिक तनाव महसूस करने लगता है। कहीं भी, किसी भी काम में मन नहीं लगता है।

चौथा संकेत
अगर घर पर किसी की बुरी नजर लग जाए तो घर में अक्सर झगड़े होने लगते हैं।

पांचवां संकेत
जिस व्यक्ति को किसी की बुरी नजर लगती है, उसे डरावने सपने आने लगते हैं।

छठा संकेत
अगर व्यक्ति को बुरी नजर लगी है तो वह अमावस्या और पूर्णिमा तिथि पर बैचेन रहता है।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए –

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के विरुद्ध FIR

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments