Friday, October 18, 2024
Homeशिक्षा जगतआर.के. एज्यूकेशन हब के शैक्षिक संस्थानों में सेवाभाव, आत्मसुरक्षा के रूप में...

आर.के. एज्यूकेशन हब के शैक्षिक संस्थानों में सेवाभाव, आत्मसुरक्षा के रूप में मना महिला दिवस

  • सांसद हेमा मालिनी ने जी.एल. बजाज में हुई महिला परिचर्चा में व्यक्त किए अपने उद्गार
  • राजीव एकेडमी में छात्राओं को दी गई आत्म-सुरक्षा की जानकारी

मथुरा। सोमवार को आर.के. एज्यूकेशन हब के शैक्षिक संस्थानों के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर, राजीव एकेडमी फार टेक्नालाजी एण्ड मैनेजमेंट और जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में सेवाभाव, आत्मसुरक्षा तथा महिला जागरूकता कार्यक्रमों के बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जीएल बजाज संस्थान में आनलाइन महिला परिचर्चा में मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

महिला दिवस पर राजीव एकेडमी में छात्राओं को ताईक्वांडो का प्रशिक्षण देते गोविन्द सिंह।


के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में महिला दिवस पर एक पखवाड़े का महिलाओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर के पहले दिन विभागाध्यक्ष महिला प्रसूति डा. पारुल गर्ग के नेतृत्व में डा, वी.पी. पाण्डेय, डा. नीलम राजपूत, डा. प्रज्ञा श्री, डा. श्वेता गुप्ता, डा. विशी अग्रवाल, डा. अर्चना गुप्ता, डा. एकता थंडानी आदि ने डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। पहले दिन शिविर में आई महिलाओं में प्रसव और सर्वाइकल कैंसर की मरीज अधिक थीं। डा. पारुल गर्ग का कहना है कि महिलाओं के लिए यह शिविर 22 मार्च तक चलेगा, जिसमें हर तरह की जांच, उपचार तथा आपरेशन पूरी तरह निःशुल्क होंगे।

महिला की परेशानी पूछती डा. प्रज्ञा श्री साथ में हैं डा. वी.पी. पाण्डेय।

जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में आनलाइन महिला परिचर्चा आयोजित की गई। इस परिचर्चा में मथुरा सांसद हेमा मालिनी, संस्थान की निदेशक डा. नीता अवस्थी, नैशी चौहान, निदेशक-आनन्द निकेतन ग्रुप आफ स्कूल, कांची खन्ना, निदेशक-एडमीशन आउटरिच पलाक्षा, प्रो. स्वाती पाल, प्रिंसिपल-जानकी देवी मेमोरियल कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, शालिनी भदौरिया, चेयर परसन, राजस्थान बार काउन्सिल, प्रियंका भक्टकोटि, प्रिंसिपल, मैक्सफोर्ट स्कूल, द्वारिका, नई दिल्ली तथा अंशू अग्रवाल, सदस्य आर.के. एज्यूकेशन हब ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

परिचर्चा में महिला वक्ताओं ने माना कि नारी शक्ति को सशक्त बनाना अभी भी एक चुनौती है। अपने-अपने क्षेत्र की विदुषी महिलाओं ने कहा कि समय बदल रहा है, ऐसे समय में हम शिक्षा के माध्यम से ही महिलाओं में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला उत्थान की दिशा में किए जा रहे कार्यों तथा आर.के. एज्यूकेशन हब के अध्यक्ष डा. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान को ब्रज मण्डल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि माना।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए –

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के विरुद्ध FIR

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021

राजीव एकेडमी फार टेक्नालाजी एण्ड मैनेजमेंट में महिला दिवस पर प्रशिक्षक गोविन्द सिंह द्वारा छात्राओं को आत्मसुरक्षा के उपाय बताते हुए उन्हें ताईक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। आर.के. एज्यूकेशन हब के अध्यक्ष डा. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत की बेटियां किसी से कम नहीं हैं वे देश-विदेश में अपनी मेधा तथा कौशल का लोहा मनवा रही हैं। डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे नारी शक्ति को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए –

भगवान शिव ने 10 वर्षों से दो व्यापारियों के बीच चल रहा लाखों रुपए का विवाद सुलझाया

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021

डा. अग्रवाल ने कहा कि आज समाज से रूढ़िवादी परम्पराओं को खत्म कर सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही महिलाओं का उत्थान किया जा सकता है क्योंकि एक महिला के शिक्षित होने से दो परिवार साक्षर होते हैं और पूरा समाज लाभान्वित होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments