- गाँठोली में दजनों महिलाओं और स्कूली छात्राओं का सम्मान हुआ
- अपना मुकाम बनाने के साथ ही दूसरों को दी उड़ान
गोवर्धन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाँठोली गांव की पांच महिलाओं ने मुश्किलों को दरकिनार कर एक नई इबारत गढ़ी है। खुद के उद्यम के साथ औरों को सहारा दे रहीं इन महिलाओं का सम्मान किया गया। यह सम्मान नरेंद्र मुखिया और हेमन्त शर्मा के निर्देशन में स्त्री स्वाभिमान के माध्यम से गांठोली गॉव की पांच महिलाओं ने हौसले और दृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल खुद अपना मुकाम बनाया है बल्कि दूसरों की उड़ान के लिए जज्बा दिया है। मौना, इंदु शर्मा, ब्रजलता, कुशमा और मधु ने सैनेट्री पैड़ बनाकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है।

हर चुनौती में कुंदन सी चमकीं, ‘नारी शक्ति’ के हौसले को भाजपा नेता सुनील भारद्वाज, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पायल उपाध्याय, समाजसेवी गौतम खण्डेलवाल, राजश्री खंडेलवाल, शिखा भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाँठोली में दजनों महिलाओं और स्कूली छात्राओं का पटका पहनकर स्वागत किया और महिलाओं को साड़ी और छात्राओं को सैनेट्री पैड़ व जरूरी सामान देकर सम्मान कर हौसला बढ़ाया। भाजपा नेता सुनील भारद्वाज ने बताया कि नारी शक्ति है, सशक्त है, सम्मान है, नारी गौरव है, अभिमान है। नारी ने ही ये रचा विधान है।
सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के विरुद्ध FIR
Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021
आज की नारी आत्मनिर्भर है, संबल है और दूसरों को भी आत्मनिर्भर बना रही है। इनके हौसलों को बुलन्दियों तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा। वहीं समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने बताया कि महिलाओं और बेटियों ने समाज में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कई मुकाम हासिल किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, कृषि, उद्यम समेत विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और बेटियों ने देश के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किए हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील भारद्वाज ,समाजसेवी गौतम खण्डेलवाल, राजश्री खंडेलवाल, पायल उपाध्याय, शिखा भारद्वाज, नटवरलाल मुखिया, हेमंत शर्मा,अटल खंडेलवाल अंकुर शर्मा,कांता प्रसाद शर्मा, नरेश शर्मा शेखर मुखिया आदि उपस्थित रहे।
मथुरा की ये खबर भी पढ़िए –भगवान शिव ने 10 वर्षों से दो व्यापारियों के बीच चल रहा लाखों रुपए का विवाद सुलझाया
Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021