Saturday, October 19, 2024
HomeUncategorizedवृंदावन कुंभ में राजशाही अंदाज में निकली शाही पेशवाई, हुआ दूसरा शाही...

वृंदावन कुंभ में राजशाही अंदाज में निकली शाही पेशवाई, हुआ दूसरा शाही स्नान

वृंदावन। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का दूसरा शाही स्नान मंगलवार को हुआ। इसमें ती अनी और 18 अखाड़ों के श्रीमहंत एवं महामण्डलेश्वरों, खालसाओं के महंतों ने भी यमुना के शाही घाट पर स्नान किया। इससे पहले राजशाही अंदाज में श्रीमहंतों ने शाही पेशवाई निकाली। नगर भ्रमण करने के दौरान शाही पेशवाई का जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा एवं आरती करके स्वागत किया। धूमधाम से निकली शाही पेशवाई में श्रीमहंतों, संतों के अलावा करीब 250 महामण्डलेश्वर, हजारों वैष्णवजन भी शामिल हुए।


मंगलवार प्रात: शाही पेशवाई नगर भ्रमण के लिए धूमधाम के साथ शुरु हुई। इसमें सबसे आगे वीर ध्वजों को लेकर अखाड़ों के संत पूरे जोश के साथ चल रहे थे। उनके पीछे-पीछे तीन अनी के श्रीमहंत धर्मदास महाराज, महंत राजेन्द्र दास महाराज एवं महंत किशन दास महाराज ने चांदी के छत्र लगाकर सजी-धजी बग्घियों पर विराजित थे। इनके अलावा तीन अनि के 18 अखाड़ों के श्रीमहंत, महामण्डलेश्वर, खालसाओं के महंत एवं बड़ी संख्या में संत एवं वैष्णव जन चल रहे थे।

पेशवाई के मध्य में अखाड़ों के खिलाड़ी संत बनैटी, तलवार, फिरकी, लाठियों से युद्ध कौशल का परिचय दे रहे थे और यह आभास करा रहे कि धर्म की रक्षा के लिए वह शस्त्र भी चलाना जानते हैं। धर्म को चोट का प्रयास करने वालों को वह सबक भी सिखा सकते हैं। वहीं सवारी में सजे-धजे घोड़े और ऊंट भी पेशवाई की शोभा बढा रहे थे।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए-

‘भटक’ गई ट्रेन: मिलिट्री स्पेशल को मथुरा से जाना था आगरा, पर पहुंच गई दौसा

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Monday, 8 March 2021

भक्ति संगीत की धुनों पर वैष्णवजनों ने नृत्य किया। नगर भ्रमण करने के पश्चात शाही पेशवाई पुन: कुंभ क्षेत्र में पहुंची। यमुना के शाही स्नान घाट पर तीन अनी और अखाड़ों के श्रीमहंतोें ने धर्म निशानों को स्नान कराया और मंत्रोच्चारों के मध्य पूजन किया। इसके पश्चात श्रीमहंतों, महामण्डलेश्वरों एवं संतों ने शाही स्नान किया। जबकि शाही स्नान घाट के दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर वैष्णवजनों एवं देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए-

‘भटक’ गई ट्रेन: मिलिट्री स्पेशल को मथुरा से जाना था आगरा, पर पहुंच गई दौसा

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Monday, 8 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments